#औरत_ही_मर्द_पैदा_करती_है, #मर्द_पैदा_होकर_उस_पर #टिप्पड़ियां_करने_से_बाज_आएं
#सपना_चौधरी_प्रकरण
**********************************************
दोस्तों भूखे पेट रहकर परिवार का पेट पालना कोई सपना चौधरी से सीखे, आज सपना को सभी बड़े दल अपनी पार्टी का टिकट देनें को आतुर हैं, यह यूं ही नहीं हुआ। 1990 में हरियाणा रोहतक के साधारण परिवार में जन्मी सपना चौधरी के पिता एक निजी कंपनी कर्मचारी थे। 2008 में ही पिता के देहांत के बाद सपना पर परिवार चलाने की जिम्मेदारी आ पड़ी तब वह महज 18 साल की थी।पिता की मृत्यु के बाद सपना ने परिवार की जिम्मेदारियों के लिए नृत्य और गायन को अपना व्यवसाय बना लिया और इस कला के माध्यम से उसने पैसे शोहरत की बुलंदियों को छुआ।सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की फिर रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की प्रोग्राम दिए।हरियाणा में और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती रही, उसके बाद स्टेज डांस करना शुरू किया
***********************************************
देश की अन्य औरतों की तरह ही सपना के उपर भी जुल्म कम नहीं हुए। 2016 में गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी द्वारा गाए एक रागनी के गीत पर आपत्ति दर्ज कराते हुए दलितसंगठन बहुजन आजाद मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल तंवर ने सपना के खिलाफ हिसार में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके अलावा सपना चौधरी के विरुद्ध गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज हुआ। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपना के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के साथ साथ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। मामले की जांच-पड़ताल के लिए एक एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया। मामले में सपना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगीा। माफी मांगने के बाद भी सोशल मीडिया साईट पर दलित संगठनों द्वारा उनके खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ बहुत आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। इन सब से तंग आ कर सपना ने ख़ुदकुशी करने की कोशिश तक की।

सपना आज जो कुछ भी है अपनी बदौलत है। पूरे देश में सपना की ख्याति है। वह किसी परिचय की मोहताज नहीं है, सारा देश उसे जानता है। हरियाणा की यदि किसी गायिका ने अपने गाने के दम पर देश की जनता के दिलों पर राज किया है तो वह एकमात्र नाम सपना चौधरी का है। उसके गाने व डांस पर हर आयु वर्ग के लोग झूमते हैं। सपना ने 20 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी है। सपना ने जर्नी ऑफ भांगओवर में आइटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद सपना वीरे की वेडिंग फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं। वहीं अभय देयोल स्टारर फिल्म नानू की जानू में सपना ने अहम किरदार निभाया और 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' नामक एक आइटम नंबर भी किया है। सपना ने यह सब किया परिवार चलाने के लिए। क्या परिवार चलाने के लिए मेहनत करना अपराध है। कोई नाते-रिश्तेदार काम नहीं आया। इस दुनिया में यह सब सपना ने नाम, दौलत, शोहरत अपनी मेहनत से कमाया है, किसी कमज़र्फ को यह हक नहीं है कि सपना पर अश्लील फब्तियां कसे। और सपना पर ही क्यों देश की किसी महिला पर कोई क्यों कमेंट कसे?????

कांग्रेस में जाने की बात सुनकर बीजेपी समर्थकों ने
सपना पर जो फब्तियां कसी, कमेंट किए उन्होंने यह कमेंट सपना पर नहीं देश की नारी अस्मिता और गौरव पर किया, उन्होंने सभी पुरुष समाज को कलंकित किया, उन्होंने यह बताया कि उनकी नजर में देश की औरत क्या मायने रखती है, उन्होंने यह बताया कि उनका चरित्र कैसा है और उनकाे संस्कार कैसा मिला है, उन तमाम लोगों के साथ सबसे गंदा और घृणित बयान यूपी के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का है। समाचार एजेंसी एएनआई को सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 'राहुल जी भी अपनी कुल परंपरा को आगे बढ़ाएं यह अच्छी बात है, उनकी माता जी भी इटली में इसी पेशे से थीं, आज उन्होंने सपना को भी अपना बना लिया. मैं तो धन्यवाद दूंगा राहुल जी को कि जैसे आपके पिता जी ने सोनिया गांधी को अपना बना लिया, आप भी आज भारत की राजनीति में सपना को अपना बनाकर राजनीति की नई पारी की शुरुआत करें. इसके लिए आपको साधुवाद।
********************************************

✌
जवाब देंहटाएं